
डॉ.रूबी भूषण(Dr Ruby Bhushan) करीब दो दशक से शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इनकी कहानियों का संकलन ‘टेम्स नदी बहती रही’ है। इनकी ग़ज़लों का एक संकलन भी शीघ्र प्रकाशित होने वाला है। दूरदर्शन और आकाशवाणी से इनकी रचनाओं का प्रसारण भी होता रहा है। यह कई साहित्यिक एवं सामाजिक संगठनों से भी संबंद्ध हैं तथा समाज के पिछड़े वर्ग की लड़कियों एवं स्त्रियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्तुत्य प्रयास भी कर रही हैं।